बहराइच- रिसिया पुलिस ने छह वारंटी गिरफ्तार किया ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच –
थाना रिसिया की पुलिस ने विभिन्न मामलों ने न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे दो महिलाओं समेत छह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया हैं।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गए आदेश के अनुपालन में अपराध और अपराधियों की रोकथाम और वारंटी की गिरफ्तारी हेतु आपर पुलिस अधीक्षक नगरऔर सीओ पयागपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के द्वारा गठित पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे नौशाद पुत्र आबिद, जान्नन पुत्र आबिद निवासी गण पंच पुरवा, अरसे बाबू पुत्र फरहाद,फरहाद बुद्धू निवासी गण खैर हवा,गोकुल पुर तथा खुशबू पुत्री शब्बीर, नन कई पत्नी शब्बीर निवासी जगदीश पुर सोखा को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक संजय कुमार यादव,उप निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, महिला उप निरीक्षक कोमल कश्यप, का कुलदीप कुमार,का शुभम वर्मा, म का स्मिता चौहान सहित शामिल रहे।

