संत कबीर नगर-धनघटा । नशा उन्मूलन रैली में लोगो से नशा छोड़ने का आह्वान ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
गायत्री शक्ति पीठ मुखलिस पुर के गायत्री परिजनों द्वारा सोमवार को तहसील क्षेत्र सिरसी, घोरांग गाँव में नशा उन्मूलन रैली निकाली गई। इस रैली में सैंकड़ो की संख्या में गायत्री परिजनो ने नशे के दुष्प्रभावों के स्लोगन वाली तख्तियां लेकर गाँव में पहुंचकर लोगों को व्यसन मुक्त होने का संदेश दिया। इस दौरान गायत्री शक्ति पीठ मुखलिसपुर व अखिल विश्व गायत्री परिवार शन्ति कुंज हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे है गायत्री परिव्राजक आचार्य सत्य नरायन शर्मा ने कहा की आज कल समाज में दूर्व्यसन तेजी से बढ़ रहा हैं, जिससे आपराधिक प्रवृत्तियां भी बढ़ रही हैं। खास कर युवा वर्ग के नशे के चपेट में आने से स्वास्थ्य और समाज दोनों खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से ग्रसित लोग घातक बीमारियों का शिकार होकर असमय काल के गाल में समा रहे हैं, जिससे उनके परिवार रोते-बिलखते रह जाते हैं। नशा मुक्त युवा ही राष्ट्र की सम्पत्ति हैं। इस मौके पर सत्य नरायन शर्मा, श्रीमती विद्यावती शर्मा, संजय सिंह, योगेंद्र शर्मा, त्रिपुरारी, महेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
