संत कबीर नगर- धनघटा। घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात उठा ले जाने का महिला ने लगाया आरोप ।
धनघटा, संत कबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी में 27 मई को पीड़ित एक महिला ने घर का ताला तोड़कर पट्टीदारों पर 60 हजार रुपये नगद तथा पांच थान जेवर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर दोषियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रामपुर दक्षिणी गांव निवासी मनीषा पत्नी हौसला ने धनघटा पुलिस को दिए तहरीर में कहा वह हौसला पुत्र रामआसरे से अंतर जातिय विवाह किया है। हम दोनों से प्रियांशु नामक एक पुत्र पैदा हुआ। प्रार्थिनी के ससुर ने वर्ष 8 दिसम्बर 2021 को पुत्र प्रियांशु के नाम से सम्पत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत कर दिया। 8 दिसंबर 2023 को पंजीकृत वसीयत का नामांतरण होने के बाद व मायके चली आयी। इस बीच गांव निवासी मुकेश, राकेश पुत्र चुम्मन और पुतुल पत्नी चुम्मन आदि लोगों ने मिलकर घर का ताला तोड़कर संदूक में रखा 60 हजार रुपये नगद व सोने का मंगलसूत्र, कनफूल, पायल, बिछिया, नाक की कील आदि उठा ले गए। आरोपियों द्वारा जान माल की धमकी भी दी जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर अपराध निरीक्षक धनघटा रामेश्वर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
