संत कबीर एकेडमी परिसर में तीन दिन से गिरा पेड़, जिम्मेदार बेखबर ।
मगहर – संतकबीर नगर।
संत कबीर एकेडमी कबीर चौरा परिसर में तीन दिन पूर्व आई तेज आंधी में गिरा पेड़ अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे परिसर में अव्यवस्था का जीता जागता नमूना देखने को मिला रहा है। पेड़ गिरने से पार्क में लगे कीमती पौधे को भी क्षति पहुंची है।जिससे परिसर की सुंदरता पर धब्बा लग रहा है।तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार संबंधित विभागीय पर्सन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

ज्ञात हो कि गत बुधवार की शाम को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान संत कबीर एकेडमी के मेन गेट के निकट बने पार्क में एक बड़ा पेड़ बीच से फट कर अचानक गिर गया।गनीमत रही कि पेड़ दीवार और ग्रिल की गिरा होता तो कोई बड़ा क्षति होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। पेड़ गिरने के कारण पार्क में लगे फूल तथा पौधों का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ शोध करने वाले छात्रों के लिए बने छात्रावास के छत पर रखी पानी की टंकी तेज आंधी के झोंके से खाली टंकी पत्थर की रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गई।आंधी तूफान के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक टूटे हुए पेड़ को नहीं हटाया गया और न तो पानी की टंकी को फिर से छत पर रखा जा सका है।
गिरे हुए पेड़ को परिसर से नहीं हटाये जाने से जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। इस संबंध में कबीर एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी डा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रावास पर रखी पानी की टंकी का कनेक्शन नहीं होने के कारण खाली थी जिससे आंधी की चपेट में आ नीचे गिर गई।गिरे हुए पेड़ को जल्द हटवा दिया जाएगा।
