कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का डम्फर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत ।
धनघटा चौराहे से शनिचरा बाजार रोड पर हुई घटना
धनघटा – संतकबीर नगर ।
धनघटा चौराहे से पश्चिम शनिचरा बाजार रोड पर बुधवार को दोपहर बाद साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही 17 वर्षीय छात्रा की डम्फर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। छात्रा को सीएचसी मलौली ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भाग रहे डम्फर को कब्जे में ले लिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम मीठना सीठना निवासी 17 वर्षीय छात्रा खुशी पुत्री अर्जुन व गांव की एक अन्य छात्रा के साथ एक ही साइकिल पर सवार होकर धनघटा स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रही थी। अभी वह धनघटा शनिचरा बाजार रोड पर पहुंची तभी सड़क किनारे बेतरतीब खड़े एक टेम्पू में साइकिल चला रही छात्रा का कपड़ा फंस गया। जिससे साइकिल चला रही छात्रा दाहिने व उस पर बैठी छात्रा बाए साइड सड़क पर गिर गयी। इस बीच दाहिने साइड गिरी छात्रा खुशी सड़क से गुजर रहे एक डम्फर के नीचे आ गयी। डम्फर की चपेट में आने से छात्रा खुशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद वहां सड़क बेतरतीब टेम्पू वाले भागने में सफल रहे। जब कि स्थानीय लोगो की मदद से डम्फर को पकड़ कर पुलिस को सुपर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस ने एक टैम्पू वाले को भी पकड़ कर थाने ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा को सीएचसी मलौली में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। खुशी बाल विद्यालय प्रसादपुर में नौवीं की छात्रा थी। वह प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने शनिचरा बाजार रोड धनघटा जाती थी। मौत की खबर सुनकर पिता अर्जुन, माता उर्मिला का रोरोकर बुरा हाल था। सीएचसी हैंसर पर मौजूद बड़ी बहन खुशबू व छोटे भाई अंश व अनुराग का भी रोरोकर बुरा हाल था। गांव में मातम फैल गया। धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
धनघटा चौराहे पर बेतरतीब खड़े वाहन बने घटना का कारण ।
धनघटा चौराहे पर बेतरतीब खड़े होने वाले टैम्पू बुधवार को हुई छात्रा की मौत का प्रमुख कारण बना। चौराहे पर खड़े टैम्पू से लगातार सड़क की स्थित बनी रहती है। धनघटा में टैक्सी स्टैंड न होने से लगभग सभी टैक्सी व टैम्पू वाले सड़क पर सवारी भरने का कार्य करते है। बुधवार को इसका दर्दनाक परिणाम सामने आया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा खुशी का कपड़ा सड़क किनारे एक टैम्पू में फस गया। कपड़ा फंसने के बाद जब छात्रा सड़क पर गिरी तभी पीछे से डम्फर पहुंच गया और डम्फर की चपेट में आने से खुशी की दर्दनाक मौत हो गयी।
