बहराइच- DM की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक जिला सलाहकार समिति की बैठक।

0

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक जिला सलाहकार समिति की बैठक।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 13 मार्च।

कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीडीसी)/जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा सहभागिता की गयी।

बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के अंतर्गत सभी योजनाओं की चर्चा की गयी। बैठक में सीडी रेषियों वाले सभी बैंकों को अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर योजनाओं में सफल उद्यमी पहचान करने को कहा गया। बैठक में छोटे ऋणों को देने के लिए बैकों के निर्देष दिये गये। बैठक में सीएम युवा, एमवाईएसवाई, ओडी ओपी, एसएचजी,पीएम एफएमई, केसीसी व फिस रीज आदि योजनाओं के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों को शीघ्रता पूर्वक निस्तारित करने एवं अनावश्यक आधार पर आवेदनों को रिजेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा एनआरएलएम की पत्रावलियों को बैंकों से गुण-दोष के आधार पर निस्तारित कराने हेतु निर्देषित किया गया। डीएम ने निर्देष दिया कि सभी प्रशिक्षण संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की सूची मा. जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराये जाने का निर्देष दिया गया। बैठक में उद्योग केंद्र द्वारा ऋण आवेदन कराकर रोजगार के अवसर मुहैया कराने हेतु बल दिया गया।

डीएम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति पर असंतोष व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संबंधित पात्र व्यक्ति समाज के निचले वर्ग के लोग है इसलिए सभी विभाग व बैंक समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के लिए आवंटित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कराएं ताकि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े़ व्यक्तियों एवं परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। बैठक के अन्त में एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा बैंकों को सरकारी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु बल दिया गया। उन्होनें कहा कि बैकों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लोन की स्वीकृति का लाभ लोगों को मिलता है जिससे वह अपना स्वरोजगार कर सके। बैठक के अन्त में अग्रणी जिला प्रबंधक जितेन्द्र मसंद ने सभी उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पी डी डीआरडीए मनीष कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि सुश्री पल्लवी (एलडी ओ), डीसीएन आरएलएम, उपनिदेशक कृषि, डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, क्षेत्रीय प्रबंधक, उ0 प्र0 ग्रामीण बैंक बहराइच एवं भिनगा, अग्रणी जिला प्रबंधक, सीवीओ, समाज कल्याण अधिकारी, एफएलसी इंडियन बैंक, आरएसईटीआई निदेशिका, बीमा, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंक के जिला समन्वयक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...