संतकबीर नगर- धनघटा में अवैध शराब बनाने के 07 कुंतल लहन नष्ट।

0

पुलिस तथा आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने के 07 कुंतल लहन किया नष्ट।

संतकबीर नगर- 

आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान उप आबकारी आयुक्त सत्य प्रकाश पांडे, सहायक आबकारी आयुक्त कृपा शंकर चौधरी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, प्रवर्तन दल बस्ती निरीक्षक मोहम्मद गफ्फार खान, निरीक्षक कंदर्प सिंह, आबकारी निरीक्षक विजय आनंद खलीलाबाद, आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद,आबकारी निरीक्षक राजकिशोर पटेल तथा चौकी प्रभारी लोहरैया उप0 नि0 हरिकेश भारती मय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से ग्राम घोरांग में अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण व बिक्री की रोकथाम के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

चेकिंग अभियान के दौरान बांस की खूटियों व झाड़ियों में जमीन के अंदर छुपाए गए भारी मात्रा में लहन लगभग 07 कुंतल व लहन बनाने के पात्रों (बर्त्तनों) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि अवैध शराब निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...