संतकबीर नगर- पीड़ित ने गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप।
पीड़ित ने गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप।
बखिरा पुलिस ने पीड़ित पर सुलह करने का बना रहा दबाव।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को बखिरा थाना अंतर्गत ग्राम बढ़या निवासी ने ग्राम सिहीटकर निवासी दो अभियुक्तों द्वारा रास्ते मे रोक कर जाति सूचक गाली देने तथा मारने पीटने का लगाया आरोप।
आपको बताते चलें कि बखिरा थाना अंतर्गत ग्राम बढ़या निवासी विनय कुमार पुत्र श्री चंद दिनांक 22 फरवरी 2026 को शाम करीब 3:30 बजे अपने घर से पाइप बिल्डिंग कराने के लिए सिटीकर बाजार गया था बिल्डिंग दुकानदार ने 1 घंटे का समय मांगा बिल्डिंग करने के लिए।
इस पर पीड़ित विनय कुमार अपने एक परिचित की दुकान पर जाकर बैठ गया। उसी समय विपक्षी गण दुर्गेश सिंह उर्फ मंटू सिंह पुत्र मिर्जा सिंह, भोला गुप्ता पुत्र मेंराम गुप्ता निवासी सिटीकर थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर ने प्रार्थी को मां बहन की गालियां देने लगे और उसे कहा कि चमार की जाती यहां क्यों बैठे हो, इस बात का पीड़ित ने विरोध किया तो विपक्षियों ने लात मुक्कों से मारने पीटने लगे।
प्रार्थी मौके से किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा ,
तो विपक्षियों ने पीड़ित को बाजार में दौड़कर मारा पीटा।वहां पर मौजूद लोगों द्वारा घटना को देखा गया और बीच बचाव किया गया।
जाते-जाते कहा कि अगर यह घटना किसी से कहोगे तो जान से मार देंगे।
पीड़ित के पास विपक्षी के द्वारा मारपीट और गाली देने का वीडियो भी है प्रार्थी बखिरा थाना पर विपक्षियों के खिलाफ तहरीर भी दिया लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
प्रार्थी ने बताया कि बखिरा पुलिस थाने पर बुलाकर विपक्षियों के सामने सुलह करने के लिए मुझ पर दबाव बना रही है।
