छत की कुंडी से लटका मिला युवती का शव ।
Oplus_16908288
छत की कुंडी से लटका मिला युवती का शव ।
संतकबीर नगर-
धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव में गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे युवती का शव छत की कुंडी से लटकता पाया गया। घटना के समय मृतका की दादी घर पर मौजूद थी। घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। कुछ देर बात जब युवती के माता पिता जब घर लौटे तो कमरा अंदर से बन्द था। लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए। काफी प्रयास के बाद कमरे का फाटक खोला गया। कमरे में छत की कुंडी से लटक रही युवती को देख स्वजन घबड़ा गए। फंदे से लटक रही युवती को सीएचसी हैंसर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछ ताछ किया। उसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार परसहर पूर्वी गांव निवासी बबलू की 21 वर्षीय पुत्री मनीषा गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द कर छत की कुंडी में फंदा लगा लिया। घर पर मृतका की दादी घुन्ना देवी मौजूद थी। युवती के पिता गांव में मजदूरी करने गए थे। जबकि मां कलावती और भाई मनीष बाजार करने पीड़िया बाजार गये हुए थे।
घटना की जानकारी जैसे ही मिला मृतका के पिता, मां व भाई घर पहुंच कर अंदर से बन्द कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया। आनन फानन में छत की कुंडी से लटक रही युवती को नीचे उतारा गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी हैंसर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में स्वजनों की चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्य लोहरैया हरिकेश भारती ने स्वजनों से पूछ ताछ शुरू कर दिया। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होने पर पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर पंचनामा भरवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के कारणों का खुलासा नही हो सका। परिजन भी कुछ भी बोलने से बचते रहे।
