खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पिनैकल इंस्टिट्यूट का किया भव्य शुभारंभ।
Oplus_16908288
खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पिनैकल इंस्टिट्यूट का किया भव्य शुभारंभ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को पीनैकल इंस्टिट्यूट का हुआ भव्य शुभारंभ। आपको बताते चले कि जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत खलीलाबाद के सेंट थॉमस स्कूल नेदुला के बगल में पीनैकल इंस्टिट्यूट का हुआ भव्य शुभारंभ।पिनैकल इंस्टिट्यूट के मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन।
विशिष्ट अतिथि के रुप में बनर्जी लाल अग्रहरि भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल रहे।
पीनैकल इंस्टिट्यूट खोलने का मुख्य उद्देश्य जो छात्र – छात्राए नीट या अन्य तैयारीया करने के लिए शहर से बाहर कोचिंग क्लॉस करने के लिए जाना पड़ता था। जो अपने जनपद में नहीं था।
वह सारी तैयारियां अब अपने जनपद में ही कर सकते है छात्र – छात्राओ को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं इसके लिए पीनैकल इंस्टिट्यूट के माध्यम से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।पीनैकल इंस्टिट्यूट में आज वाले छात्र छात्राओं के लिए फीस भी बजट के अंदर रखा गया हैं।
पीनैकल इंस्टिट्यूट के उद्घाटन में राम ललित यादव (पूर्व अध्यापक एच आर इंटर कॉलेज), बृजलाल जी संत कबीर नगर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर, जीशान अली एडवोकेट,रंजन त्रिपाठी हेड ऑफ डिपार्टमेंट भौतिक विज्ञान हीरा लाल राम निवास डिग्री कालेज, शमी प्रधान मोतीनगर, मोहम्मद सफीक अध्यापक एच आर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, साहिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
