संतकबीर नगर- महाशिवरात्रि के पर्व पर DM व SP ने तामेश्वरनाथ धाम शिव मन्दिर में किया जलाभिषेक।।
महाशिवरात्रि के पर्व पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया निरीक्षण।
संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में किया विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना।
संतकबीर नगर-

जिलाधिकारी जनपद संतकबीरनगर अलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से महाशिवरात्रि के पर्व पर थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली गयी । महोदय द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया, साथ ही मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की गई । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व मेला प्रबन्धन कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे ।
