संतकबीर नगर- GST चोरी तथा धोखाधड़ी (फर्जी बिल, बिना चालान माल बेचने) के मामले में 2 गिरफ्तार।
जीएसटी कर चोरी तथा धोखाधड़ी (फर्जी बिल, बिना चालान माल बेचने) के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
2 लैपटाप, 3 मोबाइल, 4650 रु0 नकद, 10 सिम कार्ड, 02 मोहर, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड बरामद।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 577/2025 धारा 318 (4),338/336(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण नाम पता 01.संदीप कुमार पुत्र स्व0 मुकेश कुमार निवासी ए-203/204 गली नं0-03 हरित विहार बुराडी नार्थ दिल्ली 02.अमन उपाध्याय पुत्र छांगुर प्रसाद निवासी मकान नं0 125/124 नियर अपेक्स पब्लिक स्कूल गली नं0- 98/2 संतनगर बुराडी नार्थ दिल्ली को 2 लैपटाप, 3 मोबाइल, 4650 रु0 नकद, 10 सिम कार्ड, 2 मोहर, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड बरामद के साथ एसटीएफ यूनिट, नोएडा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 340(2),61(2) बीएनएस व 66 सी,66 डी आईटी एक्ट व धारा 132 जीएसटी एक्ट बढोत्तरी किया गया।
घटना का विवरण –
दिनाँक 03.07.2025 को अरविन्द कुमार सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड-1 संतकबीर नगर द्वारा थाना को0 खलीलाबाद पर श्री यादव इंटरप्राइजेज के विरुद्ध बिना किसी वास्तविक इनवर्ड सप्लाई खरीद के फर्जी तरीके से मात्र इनवाईस के माध्यम से आउटवर्ड सप्लाई/बिक्री घोषित करते हुए बिना वास्तविक आउटवर्ड सप्लाई/बिक्री के माह मई 2025 में दाखिल जीएसटी रिटर्न में बोगस फर्जी आईटीसी रुपये 18,96,53,679 पास आन तथा जीएसटी आर -3 बी में बिना वास्तविक माल प्राप्त किए बोगस आईटीसी 18,96,80,190 क्लेम किया गया । इसी प्रकार अभियुक्तगण द्वारा फर्जी बोगस आईटीसी कुल 02 फर्मों जिसमें श्री अल्फा इंटरप्राइजेज, गुरुग्राम व सर्व श्री राधे इंटरप्राइजेज, दिल्ली के माध्यम से धोखाधड़ी, जालसाजी करते हुए सरकार को भारी राजस्व की छति पहुँचाई गयी । जिसके सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
01. संदीप कुमार पुत्र स्व0 मुकेश कुमार निवासी ए-203/204 गली नं0-03 हरित विहार बुराडी नार्थ दिल्ली ।
02. अमन उपाध्याय पुत्र छांगुर प्रसाद निवासी मकान नं0 125/124 नियर अपेक्स पब्लिक स्कूल गली नं0- 98/2 संतनगर बुराडी नार्थ दिल्ली ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
निरीक्षक अपराध श्री राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अशोक कुमार दूबे, का विद्या सागर, का0 अजीत कुशवाहा ।
