मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों एवं खलीलाबाद तहसील के सभी पटलों/अनुभागों का किया निरीक्षण।

0

Oplus_16908288

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों एवं खलीलाबाद तहसील के सभी पटलों/अनुभागों का किया निरीक्षण।

पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यो को निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक करें सम्पादित – मंडलायुक्त।

पत्रावलियों का ससमय एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए सुनिश्चित, किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली/प्रकरण न रहे पेंडिंग-मंडलायुक्त।

जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण/जनसुनवाई को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता-मंडलायुक्त।

संतकबीर नगर-

आज दिनांक 10 फरवरी, 2026 मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिंह द्वारा जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों/पटलों एवं खलीलाबाद तहसील के सभी पटलों/अनुभागों का सघन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जय प्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव, पटल से संबंधित पत्रावलियों के नियमानुसार व त्वरित निस्तारण, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित कार्यालय/पटल सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने न्याय सहायक कक्ष में पटल के कार्यों के बारे में पूछते हुए कहा कि पटल से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने चरित्र प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों को जारी किए जाने की गुणवत्ता, प्रगति व पेंडेंसी आदि के बारे में भी पूछताछ किया। मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यों से संबंधित शासनादेशों से संबंधित पटल सहायक को निरंतर अपडेट रहना चाहिए।

आयुध लिपिक कक्ष के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण, वरासत के आधार पर लाइसेंस प्राप्त करने के आवेदनों की संख्या आदि के बारे में पटल सहायक से जानकारी प्राप्त करते हुए नियमानुसार प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने खनन अनुभाग, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, आपदा नियत्रंण कक्ष, शिकायत कक्ष, नजारत, आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व सहायक कक्ष, जिला कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्ष, भूलेख अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य कार्यालयों/पटलों पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पटल प्रभारी/सहायकों से संबंधित पटल के कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पटलों पर लम्बित पत्रावलियों को अविलम्ब निस्तारित करने एवं किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से पटल पर न रोकते हुए नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में नियमित साफ-सफाई के भी निर्देश दिये।

मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों से सम्बंधित पटलों का निरीक्षण के दौरान रेण्डमली कुछ पत्रावलियों को मांग कर उस पर कृत कार्यवाही, कार्यवाही करने की अवधि आदि की क्रास चेकिंग करते हुए सम्बंधित पत्रावली के सापेक्ष पंजिका पर अंकन आदि का भी गहनतापूर्वक चेकिंग किया। उन्होंने विशेष रूप से शिकायती संदर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने की अवधि के बारे में सम्बंधित पटल सहायक से पूछताछ करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ, शासन संदर्भ अथवा जिलाधिकारी संदर्भ सहित समस्त शिकायती संदर्भों से संबंधित शिकायतों को संबंधित विभाग से आवश्यकतानुसार जांच/निस्तारण आख्या प्राप्त कर प्रकरणों को निस्तारित किया जाता रहे।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने राजस्व अभिलेखागार के बस्ता सूची, पत्रावली के अवलोकन के पश्चात मुआयना स्थल पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न पटलों पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके कार्य के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निष्ठापूर्ण निर्वहन करने हेतु प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी हृदय राम तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी/नाजिर बद्री प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट योगेश चौधरी, ओएसडी राकेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त बस्ती मंडल, बस्ती अखिलेश सिंह द्वारा तहसील खलीलाबाद पहुंचकर तहसील के सभी कार्यालयों/पटलों का सघन निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों/पटल सहायकों से पूछताछ करते हुए व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन आदि के बारे में जानकारी ली गयी।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दिया कि आमजन द्वारा जो शिकायतें दर्ज कराई जाती है उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कार्यालय में विभिन्न पटलों पर पत्रावलियों का व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे तहसील में आने वालों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। पटलों पर छूटे हुए अथवा लम्बित कार्यों को अविलम्ब पूरा कर दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा मतदाता पंजीकरण कक्ष, भूलेख कक्ष, खतौनी कक्ष/विंडो, नोटिस सुनवाई स्थल, अभिलेखागार कक्ष, राजस्व लिपिक कक्ष, तहसील के राजस्व न्यायालय (उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार) की पत्रावली का मुआयना, आर0के0 कार्यालय, संग्रह कार्यालय, नजारत आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए कार्यो के ससमय एवं गुणवत्तापरक निष्पादन के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारीगण अनिवार्य रूप से नियमित जनसुनवाई कर अपने स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनसामान्य को अनावश्यक रूप से उच्च अधिकारियों के पास भाग-दौड़ करने अथवा शिकायत करने की स्थिति न उत्पन्न हो।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित तहसील के राजस्व अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...