24 वर्षीय युवक को लहूलुहान कर जंगल मे फेंका, इलाज के दौरान हुई युवक की मौत।
24 वर्षीय युवक को लहूलुहान कर जंगल मे फेंका। इलाज के दौरान हुई युवक की मौत।
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज।
मृतक की पत्नी 8 माह की है गर्भवती।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को जनपद अंतर्गत प्रार्थी ने अपने लड़के को उसके सहयोगी के द्वारा हत्या करने का लगाया आरोप।
आपको बताते चले कि प्रार्थी प्रमोद सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मी नारायण सिंह ग्राम इंद्रपुर थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
दिनांक 4 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे के लगभग प्रार्थी का लड़का विशाल सिंह अपने मित्र लालचंद यादव को उसके घर चिट्ठा पार छोड़ने गया था।
काफी रात बीत जाने के बाद विशाल सिंह अपने घर वापस नहीं आया तो उनके परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया कॉल के दौरान कुछ लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
05 फरवरी 2026 को सुबह बढ़या गांव के कुछ लोगों के द्वारा फोन करके सूचना दिया गया कि विशाल सिंह को मार कर फेक दिया गया है ,जानकारी मिलने पर विशाल सिंह के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि विशाल सिंह की सांसे चल रही थी।
परिजनों ने तत्काल विशाल सिंह को इलाज कराने के लिए जिला चिकित्सालय खलीलाबाद लाया गया , जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने विशाल सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि देवकली तथा बढ़िया बाबू के बीच जंगल में विजय प्रताप सिंह तथा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हमारे पुत्र को जान से खत्म कर देने की नीयत से बुरी तरह से मारे पीटे व मरा जानकर वहा से भाग गये
खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
