” संवैधानिक अधिकार बचाओं – भाईचारा बनाओं ” विशाल रैली में उमड़ा जन सैलाब।

0

Oplus_16908288

नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर रावण ने जनपद संत कबीर नगर में भरी हुंकार।

अस्पताल व स्कूल को लेकर चंद्रशेखर रावण ने वर्तमान सरकार पर उठाए सवाल।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-

दिनांक 08 फरवरी 2026 को जनपद अंतर्गत खलीलाबाद तहसील के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आज आजाद समाज पार्टी तथा भीम आर्मी के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर रावण जी का आगमन हुआ। सरैया बाईपास पर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगीना सांसद का स्वागत किया गया तत्पश्चात काफ़िले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।जय भीम के नारों से गुंजा पूरा स्कूल का प्रांगण।

 स्कूल का प्रांगण पूरी भीड़ से खचा खचाखच भरा हुआ था।

नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर रावण को देखने तथा उनके भाषण को सुनने के लिए उमड़े जन सैलाब की गिनती करना बिल्कुल असंभव था। पुरुषों महिलाओं के साथ साथ स्कूल तथा कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे भी अपने मुखिया को देखने तथा मिलने के लिए लोग चले आए। चंद्रशेखर रावण के अनुसार अति पिछड़ों के लिए 15% अलग से आरक्षण की व्यवस्था की लड़ाई हम लड़ेंगे , चंद्रशेखर रावण ने अपने भाषण में कहा कि जिस तरह से गरीबों और दलितों को मारा पीटा जाता है मैं इसका जीता जागता सबत हूं मुझे दो बार तिहाड़ जेल भेजा गया 66 दिन जेल काटा जब 5 लाख लोगों ने धरना प्रदर्शन किया तब जाकर रिहाई मिली जेल किसी नर्क से कम नहीं था यहां तक कि पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिलता था और N.R.C. के खिलाफ जब आंदोलन चल रहा था तब भी मुझे जेल भेज दिया गया मुझ पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था।

एक सबसे बड़ी समस्या है अस्पतालों का बुरा हाल अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिलेगी डॉक्टर नहीं मिलेगा इसका समाधान मेरे पास है जब जिले भर के अधिकारी कर्मचारियों का इलाज जिला अस्पताल में होगा तो सारी व्यवस्थाएं खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगी।

इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की है, इसकी व्यवस्था भी मेरे पास है ऐसे विद्यालयों में अगर सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, एसपी से लेकर छोटे अधिकारी के बच्चे पढ़ने लगे तो अपने आप बदलाव आ जाएगा। लेकिन यहां तो प्रदेश सरकार ने बहुत से सरकारी स्कूल बंद कर दिए हम हमसे शिक्षा छीनी जा रही है शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है इसको भी दुरुस्त करने का इलाज हमारे पास है जब सारे अधिकारियों कर्मचारियों के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने लगेंगे तो वह बिल्डिंग गिरेगी नहीं बिल्डिंग ही नहीं शिक्षा व्यवस्था भी व्यवस्था भी मजबूत होगी।

आयुष्मान कार्ड में सबसे बड़ा घोटाला हो रहा है इतिहास में इतना बड़ा घोटाला कभी नहीं हुआ है अस्पताल में जाओ पेट दर्द का इलाज करने तो सर से लेकर पांव तक का भी सीटी स्कैन कर लेते हैं,और वह अपना पैसा बना रहे इस तरह का घोटाला किया जा रहा गरीबों के इलाज के नाम पर यह सब करते इसलिए हैं क्योंकि सरकार के खाते से सीधा पैसा उनके खाते में आ जाता है। उन्होंने कहा कि समस्याएं सबके पास है यह समस्या वह समस्या,  मेरे पास उसका भी समाधान है।

शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना पड़ेगा यह बीमार है आपकी शिक्षा बीमार है इसको ठीक करना पड़ेगा।इसको ठीक करने का एक मात्र रास्ता यह है।  प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और ग्राम पंचायत अधिकारी तक के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ना होगा। जब इनका बच्चा स्कूल में पड़ेगा तब उसकी बिल्डिंग नहीं गिर सकती क्योंकि तब हम अपने बच्चों की रखवाली करेंगे यह कानून बनाने वाले लोग हैं करेंगे क्योंकि उस विद्यालय में उनका लड़का पढ़ रहा है।अगर किसी सांसद या अधिकारी का बच्चा पड़ेगा तो वह बिल्डिंग कभी गिरेगी नहीं। तबीयत ठीक रहेगी बिल्डिग अच्छे स्तर के जैसे होगी और शिक्षा भी बेहतर होगी, आप अपने बच्चों को शिक्षा दिलाकर जब वह डॉक्टर इंजीनियरऔर कुछ बनेगा तब वह किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएगा अपने मां-बाप को रोने नहीं देगा।

केंद्र और राज्य की सरकार स्कूलों को बंद कर हमारी तरक्की का रास्ता रोक रही है, और आपको मुझे मिलकर लोगो को शिक्षा के प्रति समझाना पड़ेगा तब जाकर यह शिक्षा तब बच पाएगी। जब प्राथमिक विद्यालयों में किसान मजदूर का बच्चा पड़ता हैऔर तब उसको बंद किया जाएगा तो हमारी तरक्की रुक जाएगी और हमारे बच्चे आगे नहीं बढ़ पाएंगे और इसीलिए बंद किया जा रहा है ताकि यह आगे ना बढ़ पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...