संत कबीर नगर – लोहरैया – बनकटा मार्ग के लिए सर्वजन आवाज पार्टी का धरना !
Oplus_16908288
लोहरैया – बनकटा मार्ग के लिए सर्वजन आवाज पार्टी का धरना !
धनघटा- सन्तकबीर नगर !
लोहरैया क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जनसमस्याओं को लेकर सर्व जन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र के नेतृत्व में बुधवार को लोहरैया–बनकटा मार्ग पर सांकेतिक धरना दिया गया। धरने के माध्यम से पार्टी ने वर्षों से उपेक्षित इस मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग को मजबूती से उठाया।
धरने को संबोधित करते हुए कर्नल राजेंद्र ने कहा कि लोहरैया–बनकटा मार्ग क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत बदहाल है। बरसात में कीचड़ और गड्ढों के कारण राहगीरों, मरीजों, छात्रों और किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, फिर भी जिम्मेदार विभाग मौन साधे हुए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की ठोस पहल नहीं हुई तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।
अंत में सर्व जन आवाज पार्टी की ओर से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लोहरैया–बनकटा मार्ग का तत्काल निर्माण कराने की मांग की गई।
