आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संत कबीर नगर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण ।

0

Oplus_16908288

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली, सांथा लोहरसन व ANM उप केंद्र बखिरा का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 मरीजों से फीडबैक लेते हुए संबंधित चिकित्साधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

CHC बघौली में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित- DM 

दवाईयों की उपलब्धता के बावजूद चिकित्सक द्वारा जन औषधि केंद्र की दवाइयां लिखे जाने पर CMO को जांच के दिए निर्देश।

संत कबीर नगर – 

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा , लोहरसन व ANM उप केंद्र बखिरा का स्थलीय निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉ0 कमलेश चंद्र, डॉ0 सलोनी सिंह, डॉ0 सोनी सिंह, आशीष विश्वकर्मा, रवि शंकर यादव, प्रशांत कुमार, समसा खातून अनुपस्थित पाई गईं। जबकि डॉ0 विवेक श्रीवास्तव का अवकाश पत्र रजिस्टर में मिला, मौके पर संजू गुप्ता व विक्रम उपस्थित मिले।

 

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया की हेल्थ एटीएम स्टार्ट नहीं हुआ था। उपस्थित महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया गया कि रात्रि में एक नार्मल डिलेवरी हुआ, जच्चा – बच्चा स्वस्थ्य हैं, परिजन आज सुबह घर ले गए।

जिलाधिकारी ने लेबर रुम, दवाओं की उपलब्धता, एंटी इंजेक्शन की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली गई तथा दवा स्टोर रुम, पेथालाजी कक्ष का निरीक्षण किया गया, मरीजों की जांच किये गए रजिस्टर को चेक किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा एएनएम उप केंद्र बखिरा का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एक डिलेवरी कराया जा रहा था, साफ -सफाई की कमी पाई गईं, जिस पर संबंधित चिकित्सक को निर्देशित किया गया। ANM सेंटर सें पीएचसी के लिए रास्ता जोड़ने हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सांथा , लोहरसन का निरीक्षण किया गया जहां पर शौचालय में साफ -सफाई बहुत ही खराब पाई गईं, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सालय परिसर में निरंतर साफ-सफाई एवं मरीजों की सुविधाओं से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। मरीजों सें दवा मिलने, डॉक्टर के व्यवहार के विषय में बातचीत कर फीडबैक लिया गया तथा उपस्थिति पंजिका, तौल मशीन, जन ओषधी केंद्र में दवा का रजिस्टर, दवा की उपलब्धता, नसबन्दी के भुगतान की स्थिति आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

औचक निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा में पाया गया कि चिकित्सालय में मरीजों हेतु मुफ्त दवाओं की उपलब्धता के बावजूद चिकित्सक द्वारा मरीजों को जन औषधि केंद्र की दवाईयां लिखी जा रही हैं, इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच कर स्थिति स्पष्ट करने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान बीपीएमयू के कार्यों का अभिलेखों में अधूरी प्रविष्टि पाए जाने और पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर जिलाधिकारी ने इसमें सुधार के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने सरकारी आवासों के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा आधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story