संत कबीर नगर – 11 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
Oplus_16908288
11 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
संत कबीर नगर-
दिनांक 10 नवंबर 2025 को सूचना के आधार पर दुधारा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा तथा एस0ओ0 जी0 द्वारा आज चेकिंग के दौरान छपिया छितौना मोड़ के पास शक के आधार पर संदिग्ध अवस्था में आ रहे युवक को रोका, पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 11किलो 700 ग्राम बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा पूछ ताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सदरे आलम पुत्र जमाल्लुदीन निवासी मदारपुर थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर बताया। दुधारा पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के आरोप में युवक पर अभियोग पंजीकृत मु0 आ0 सा0 391/2025, धारा 8/20 एन0 डी0 पी0 एस0 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय को रवाना किया गया
