संत कबीर नगर – शहर के प्रतिष्ठित छाबड़ा शू स्टोर पर चोरी ।
Oplus_16908288
प्रतिष्ठित शू स्टोर पर चोरी, नगदी व CCTV समेत अन्य कीमती सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ।
संतकबीर नगर।
जनपद संत कबीर नगर के मुख्यालय खलीलाबाद के गोला बाजार स्थित प्रतिष्ठित दुकान छाबड़ा शू स्टोर पर बीती रात अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ। चोरों ने दुकान से करीब ₹50,000 नगद, cctv कैमरे, डीवीआर और अन्य कीमती सामान को अपने साथ उठा ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार शू स्टोर के स्वामी ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखे लगभग ₹50,000 नकद, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर मशीन और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोर उठा ले गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी कोतवाली खलीलाबाद पंकज पाण्डेय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
स्थानीय व्यापार मंडल ने घटना की निंदा करते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से बाजार में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
