मौलाना आज़ाद इण्टर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य।
मौलाना आज़ाद इण्टर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य
संत कबीर नगर – आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत नारी सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए शुक्रवार को एक दिन के लिए कक्षा 12 की मेधावी छात्रा रिदा ए फातिमा को प्रधानाचार्य बनाया गया।
जिस तरह नायक फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनाया गया था। उसी तरह छात्रा द्वारा प्रधानाचार्य के रूप में अपने सभी दायित्वों को बखूबी निभाया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को प्रोत्साहित भी किया।
प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने यह पहल नारी सशक्तीकरण व बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए की। छात्रा रिदा ए फातिमा ने प्रधानाचार्य के रूप में पूरे दिन अपने सभी कार्यों को पूरी कुशलता व निर्भीकता के साथ निभाया।
वहीं प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर के साथ विद्यालय में कक्षाओं का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रयोगशाला में प्रयोग कर रहे छात्रों को प्रोत्साहित भी किया। प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान कहते हैं कि भविष्य में भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की पहल जारी रहेगी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान, गिरिजानंद यादव, अब्दुल मुद्दसिर खान, अतिकुल्लाह खां, जय प्रकाश, विजय कुमार यादव, रीता द्विवेदी, कमालुद्दीन, कलीमुल्लाह प्रथम, विवेकानंद यादव, मो मोईज अंसारी, नदीम अहमद खां, सदरे आलम आदि शिक्षकों ने छात्रा रिदा ए फातिमा के कार्यों की बहुत सराहना की।
