अधिकारियों के बार बार निरीक्षण के बाद भी वापसी केरूट मार्ग का हल नहीं निकला

अधिकारियों के बार बार निरीक्षण के बाद भी वापसी केरूट मार्ग का हल नहीं निकला
रिपोर्ट दिलशाद अहमद.
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच
रिसिया के विश्राम घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वापसी के लिए रास्ते को लेकर अधिकारियों का दस्ता बार बार मंथन कर निरीक्षण कर रहा है। उसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी के लिए प्रशासन काफी चिंतित है ,किंतु रास्ता नहीं सूझ रहा है। उसका कारण रेलवे के द्वारा आमान परिवर्तन के बाद रेलवे ट्रैक के किनारे का रास्ता ब्लाक हो गया हैं।
उसी का जायजा लेने पहुंची उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी ने तहसील दारसदर अनिरुद्ध यादव नायब तहसील दारसदर प्रविंद प्रताप गिरी और क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश मिश्र के संग घाट से लेकर रेलवे ट्रैक का पुनः निरीक्षण किया है। उस दौरान उ0 नि0 किशन लाल हे0 का0 सर्वजीत यादव सहित मौजूद रहे लेकिन समस्या जस की तस बरकरार है।