दौड़ने गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0

दौड़ने गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संतकबीर नगर –संठी गांव निवासी राहुल (20वर्ष) पुत्र रमेश प्रतिदिन रजनवली स्थित बाग में दौड़ने जाता था। गुरुवार को सुबह 7 बजे वह बाइक लेकर रजनवली बाग में दौड़ने के लिए गया। बाग में चरवाहों ने देखा कि एक नवयुवक बाग में पेट के बल गिरा हुआ है। तत्काल चरवाहों ने सूचना चारो तरफ फैलाई। मौके पर पुलिस भी सूचना पर पहुंची।नवयुवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना घर वालों को दी गई। आनन फानन में घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्वजन नवयुवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां डाक्टरों ने नवयुवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

सेना में लिखित परीक्षा के निकलने के बाद शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुटा था मृतक

मृतक राहुल सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा था। लिखित परीक्षा निकलने के बाद शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था।प्रतिदिन दौड़ लगाने रजनौली स्थित बाग में जाया करता था।यह अपने पिता का सबसे बड़ा लड़का था।
वापस घर आने में देर होने पर भी घर वालों को भी कोई आशंका नहीं हुई। क्योंकि वह प्रतिदिन दौड़ने जाता था और कभी कभी देर से भी आता था।

घर के लोगों का रो-रो कर हो रहा था बुरा हाल

घर के नवयुवक की असामयिक मृत्यु से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।मृतक की मां अंजिला देवी तथा बहन मनीषा की रोने की आवाज सुनकर उपस्थित ग्रामीणों की आंखों से आंसू टपक रहे थे।छोटा भाई उमेश गोरखपुर में रहता था।घटना की जानकारी होने पर वह घर के लिए निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...