वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छ पर्यावरण और संरक्षण का संकल्प

वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छ पर्यावरण और संरक्षण का संकल्प
दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया/बहराइच वृक्षारोपण अभियान के तहत कस्बे सहित विभिन्न स्थानों पर आज बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। ग्राम पंचायत, पंचायत भवन और महाविद्यालय के शिक्षकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छ पर्यावरण बनाने तथा लगाए गए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में वृक्षों का रोपण किया गया।कस्बे के गायत्री पीजी कॉलेज में प्राचार्य दिव्य दर्शन तिवारी के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान आम, पीपल, पाकड़, कटहल और सागौन जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि “आज जो वृक्ष रोपित किए जा रहे हैं, वही कल हमें स्वच्छ पर्यावरण देंगे।” कृष्ण लाल श्रीवास्तव ने जोर देते हुए कहा कि “यदि हमें भविष्य में पर्यावरण को संरक्षित करना है तो बड़े पैमाने पर वृक्षारोपित करना चाहिए।” डॉ. मुरारी लाल श्रीवास्तव ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गोंदौरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हलीम अहमद ने भी वृक्षारोपण कर लोगों को पौधों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया
इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, नंदन श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, गुड्डू, रीकेशवर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है और भविष्य के लिए एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।