रिसिया के बगंलाचक में वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण का संकल्प

0

रिसिया के बगंलाचक में वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण का संकल्प

दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

रिसिया/बहराइच
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को रिसिया के ग्राम बंगलाचक में एक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता रणविजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संयोजन खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रताप गौतम ने किया। अभियान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणविजय सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए ताकि वे बड़े हो सकें।

विशिष्ट अतिथि संजय जायसवाल ने पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों का मुख्य कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को बताया। उन्होंने आगाह किया कि यदि आज हम इस गंभीर समस्या के प्रति सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद गौतम ने जानकारी दी कि ब्लॉक की हर ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर महेश अग्रवाल, प्रधान प्रतिनिधि सुरेश प्रताप सिंह, सरोज सिंह, सचिव महेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह राठौर , अशोक शर्मा,रमेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के संकल्प के साथ शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...