विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में फेर बदल

विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में फेर बदल
पहली बार प्रदेश महामंत्री के साथ संभागों के तीन प्रदेश महामंत्री बनाए गए
गोरखपुर ।विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी द्वारा संगठन में व्यापक फेर बदल करके संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत संभाग स्तर पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। गोरक्ष संभाग के बाद आज अवध संभाग की बैठक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में अवध संभाग के सभी मंडल प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए नए दायित्व भी दिए जा रहे हैं। आज प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति द्वारा विज्ञप्ति जारी कर पहली बार प्रदेश महामंत्री के साथ संभागों के तीन प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। इसके तहत प्रदेश महामंत्री श्री दिग्विजय सिंह राणा के साथ श्री दिनेश चंद्र पांडे को ब्रज व हस्तिनापुर संभाग का प्रदेश महामंत्री, पूर्व में घोषित गोरखपुर मंडल प्रभारी श्री श्याम बाबू शर्मा को गोरक्ष व अवध संभाग का प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व में घोषित प्रदेश मंत्री श्री राजू सिंह प्रधान को काशी व प्रयाग संभाग का प्रदेश महामंत्री का नया दायित्व दिया गया है। इसके अलावा आज पूर्व में घोषित प्रदेश मंत्री श्री सरजू प्रसाद शुक्ल व श्री मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री तपेश्वर चौधरी को प्रदेश मंत्री, श्री सिद्धार्थ सिंह को काशी संभाग प्रभारी, श्री बृजेश तिवारी को गोरखपुर मंडल प्रभारी, डॉ रमेश यादव, वाराणसी मंडल प्रभारी तथा श्री जयप्रकाश सोनी एवं श्री राकेश सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नया कार्यभार सौंपा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले से लेकर ब्लॉक, ग्राम पंचायत तक सुदृढ़ कराने में अपना योगदान देंगे। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री श्री दिग्विजय सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिग्विजय किशोर शाही, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष इं. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्री प्रवीण सिंह चंदेल सहित प्रदेश एवं प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।