मुख्यमंत्री ने 1515 करोड़ की 528 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास ।

0

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद संत कबीर नगर के बाबा तामेश्वर नाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित !

जनपदवासियों के सुख, समृद्धि हेतु विकास के हर क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता का दिया आश्वासन ।

मुख्यमंत्री ने रूपए 1515 करोड़ की 528 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास ।

मुख्यमंत्री जी ने ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम के विकास सौंदर्यीकरण एवं कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने की योजना पर कार्य करने के दिए निर्देश ।

बाबा तामेश्वर नाथ धाम की धरती पर पहली बार किसी मुख्यमंत्री द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मंदिर की भव्यता को बढ़ाने एवं क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया गया आश्वासन, स्थानीय जनता में दिखी खुशी की लहर ।

संत कबीर नगर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के खलीलाबाद तहसील अंतर्गत प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद के विकास की 1515 करोड रुपए की 528 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री/ प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान,विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव , पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक दिनेश कुमार पी0, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम की पवित्र धरती पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम बाबा तामेश्वर नाथ जी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम आयोजन स्थल पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी/स्टालों का अवलोकन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों, भारी संख्या में उपस्थित सम्मानित जनता एवं मीडिया बन्धुओं को हार्दिक धन्यवाद एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, आज का भारत “एक है-श्रेष्ठ है”। बिना रुके-बिना झुके अपने विकास की यात्रा में देश एवं प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है की वर्ष 2047 तक दुनिया के विकसित देशों में भारत को शामिल किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब देश की समस्त जनता एक साथ एकजुट होकर देश की तरक्की और विकास के प्रति समर्पित सरकार का सहयोग करे, मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सभी लोग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने का ही परिणाम है कि आज भारत दुनिया की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले यह विश्वास करना मुश्किल था कि उत्तर प्रदेश में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, मेट्रो-वे, वॉटर-वे सहित अन्य विश्व स्तरीय सुविधाएं सुविधाओं होंगी, उन्होंने कहा कि समर्पित प्रयास से सब कुछ संभव होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश में आर्थिक उन्नति से लेकर सनातन संस्कृतियों का जो विकास हुआ है वह निश्चित रूप से ऐतिहासिक है, उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला मंदिर का निर्माण का सपना आज पूरा हुआ, काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता, मां विंध्यवासिनी का मंदिर, अयोध्या की भव्यता हेतु सरकार ने आधारभूत संरचनाओं का विकास, श्रद्धालुओं हेतु सुविधाओं की व्यवस्था आदि के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों में भव्य एवं दिव्य महाकुंभ का प्रयागराज में सफल आयोजन जिसमें 66 करोड लोगों ने मां गंगा के संगम तट पर पवित्र स्नान किया वह प्रदेश में सुरक्षा, अनुशासन एवं कानून व्यवस्था के सफल संचालन का ही परिणाम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम की पवित्र धरती पर पहुंचकर तामेश्वर नाथ जी के दर्शन प्राप्त होने पर स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों एवं प्रशासन को धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज 1515 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का जो लोकार्पण शिलान्यास किया जा रहा है उससे जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्पोर्ट्स सहित विकास के सभी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी, इसके अलावा भी बाबा तामेश्वर नाथ धाम मंदिर एवं क्षेत्र को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए अलग से कार्य योजना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा तामेश्वर नाथ धाम मंदिर को और भव्य बनाते हुए सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के सुविधाओं के दृष्टि से विकसित किए जाने की योजना है जिसके लिए स्थानीय गोसाईयों, स्थानीय व्यापारियों से बात कर मंदिर परिसर एवं दुकानों आदि को पुनर्व्यवस्थित किये जाने की योजना बनाई जाएगी। जिससे प्राचीन तामेश्वर नाथ धाम मंदिर को एक नई पहचान मिले मिलने के साथ-साथ सनातनी संस्कृति एवं परंपरा संरक्षित रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा देश भारत एक कुशल एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी तथा दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में अपनी ताकत का एहसास कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विगत 10 वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में मजबूत उपलब्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास, 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 12 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण, 45 करोड़ लोगों का जनधन खाता, 50 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त चिकित्सा हेतु आयुष्मान कार्ड तथा 80 करोड़ परिवारों को राशन की सुविधा दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं, नौजवानों हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से सीधा लाभ पहुंचा रही है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने सम्मानित नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है जिसका प्रभाव शहर से लेकर गांव तक साफ दिखाई पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनके सुख, समृद्धि एवं विकास के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार उनके साथ है उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय में जीरो पॉवर्टी का भी कार्यक्रम प्रारंभ होने वाला है।

जनप्रतिनिधिगणों ने जनपद संत कबीर नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो तामेश्वर नाथ धाम की धरती पर पधार कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हुए यहां की जनता एवं जनपद के विकास को गति देने हेतु रूपए 1515 करोड़ की 528 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यासकर अभूतपूर्व सौगात दिया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित आम जनमानस एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...