बहराइच अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यो की बैठक सम्पन्न

0

बहराइच अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यो की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 08 मई। जनपद के अनुदानित मदरसे के प्रधानाचार्य की बैठक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र के कार्यालय पर संपन्न हुईं। बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार मदरसों की यूडाईस और अपार आईडी के प्रगति की समीक्षा की गई। मदरसों में आदर्श प्रशासनिक योजना के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के समय पाया गया है कि मदरसों में व्यवस्थित टाइम टेबल का प्रयोग नहीं किया जा रहा है इस हेतु निर्देशित किया गया कि टाइम टेबल बनाकर एक प्रति कार्यालय में प्रेषित करें और इसका कड़ाई से पालन करें। मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पर भी जोर देने के लिए निर्देशित किया गया जाता है। बच्चों को अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान का ज्ञान नहीं के बराबर होता है, इन स्थितियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। स्थिति में सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए कठोर निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अलमरकज इस्लामी दारूल फिक्र दरगाह शरीफ, दारूल उलूम अशरफिया हशमतुरिजा, मदरसा मिस्बाहूल उलूम, जामिया गाजिया सयैदुलउलूम बड़ी तकिया, जामिया अशरफिया मसउदुल उलूम छोटी तकिया, झरुलउलूम मसउदिया मिसबाहथा सालारगंज, मदरसा अजीजुल उलूम नानपारा व मदरसा अलजामे अतुल मुस्तफाईया अहमदुल उलूम महराजगंज के मौलवी व अन्य सम्बंधी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...