धर्म गुरुओं ने ली बाल मुक्त विवाह की शपथ
धर्म गुरुओं ने ली बाल मुक्त विवाह की शपथ
मगहर। संतकबीर नगर-अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सर्व हितकारी सेवाश्रम संस्था द्वारा बुधवार को संत कबीर समाधि स्थली मगहर के परिसर में विभिन्न धर्मगुरुओं द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा पूरे जिले में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन परियोजना के अंतर्गत बाल अधिकारों पर कार्यक्रम संचालित कराया जा रहा है। जनपद के विभिन्न स्थानों पर धर्मगुरुओं के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरण एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।
संस्था के जिला समन्वयक दिग्विजय सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर उनकी संस्था के द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संत कबीर समाधि स्थली पर हिंदू व मुस्लिम समुदाय के धार्मिक गुरुओं द्वारा शपथ ग्रहण समारोह कराया गया। इसमें कबीर मंदिर के डॉ. हरिशरण दास भारती एवं समाधि मंदिर के पुजारी रामशरण दास , संत कबीर आचार्य अमृतदास, महाविद्यालय के संचालक डॉ सुधांश अरुणाभ मिश्र, डॉ. अजय कुमार पांडेय एवं मुस्लिम धर्म के मौलवी मुहम्मद अंसारी, मुहम्मद जुनैद अकमल, अब्दुल रहमान उर्फ विक्की खा, मौलाना नदीम ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंन आगे बताया कि आज के दिन तमाम शादियां कराई जाती हैं, जिसके विरुद्ध यह सामाजिक जागरण का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। कबीर सूफी फाउंडेशन की काउंसलर अस्मिता त्रिपाठी ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग अपने टीम के साथ किया।
