कार-बाइक की हुई सीधी टक्कर , शिक्षक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

0

कार-बाइक की हुई सीधी टक्कर , शिक्षक की मौत, दो लोग गंभीर घायल। 

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हरपुर चीनी मिल चौकी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर राजा में कार्यरत शिक्षक सुशील सिंह (52) और उनके साथी आनंद सिंह (48) बाइक से चाय पीकर घर लौट रहे थे। चौकी से करीब 200 मीटर आगे सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क के बाईं तरफ जा गिरे। कार भी दाईं तरफ गड्ढे में जा गिरी। घायलों को तुरंत उरूवा सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शिक्षक सुशील सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक विनोद कुमार दूबे और आनंद सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक शिक्षक के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र 21 और 23 वर्ष है। वहीं घायल आनंद सिंह किसान हैं और उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कार आजाद नगर पचपेड़वा गोरखपुर निवासी विनोद कुमार दूबे के नाम पर है। पुलिस को अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...