राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में संचारी रोग और टीबी जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

0

Oplus_16908288

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में संचारी रोग और टीबी जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर :-

जनपद के बैंक चौराहा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और टीबी जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन कबीर रेडियो और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और छात्राओं को संचारी रोगों और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज़ ने बच्चों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन रोगों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर कबीर रेडियो के प्रबंधक बी. पी. मिश्रा, कार्यक्रम प्रमुख समर शर्मा और आरजे अनिल चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को जागरूक रहने और समाज में भी इस संदेश को फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यशाला का माहौल पूरी तरह से शिक्षाप्रद और प्रेरणादायी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...