बहराइच एकीकृत बागवानी मिशन योजना से लाभान्वित होंगे कृषक

0

बहराइच एकीकृत बागवानी मिशन योजना से लाभान्वित होंगे कृषक

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 08 अप्रैल। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि औद्यानिक विकास की विभिन्न योजनाओं से कृषकों को लाभान्वित करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के स्थान पर एकीकृत बागवानी मिशन (एम.आई.डी.एच.) का संचालन किया जायेगा। एकीकृत बागवानी मिशन के अन्तर्गत फल, शाकभाजी, पुष्प, मसाला एवं अन्य प्रोजेक्ट आधारित कार्यक्रम सम्मिलित किये गये हैं। श्री चौधरी ने बताया कि जनपद को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु अभी कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन अन्तर्गत पंजीकरण हेतु इच्छुक कृषक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नम्बर की सहायता से उद्यान विभाग के पोर्टल डीबीटी डाट यूपीहर्टीकल्चर डाट कॉम पर स्वयं, जनसेवा केन्द्र अथवा जिला उद्यान कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। योजनान्तर्गत कृषकों का चयन ‘‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’’ वरीयता के आधार पर किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु माह अपै्रल, 2025 से पंजीकरण किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय अथवा योजना प्रभारी पंकज वर्मा के मो.न. 9455108000 सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...