देह व्यापार में होटल मालिक व प्रबंधक काबू

0

देह व्यापार में होटल मालिक व प्रबंधक काबू

गोरखपुर:-गीडा स्थित होटल क्राउन पैलेस के मालिक व मैनेजर को देह व्यापार कराने के मामले में रामगढ़‌ताल थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण के बाद देह व्यापार का मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना सीओ कैंट योगेंद्र सिंह को मिली है। जांच में पता चला था कि होटल क्राउन पैलेस के मालिक संजीत जायसवाल और मैनेजर अनुराग त्रिपाठी गिरोह के सरगना होटल फ्लाई-इन के हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा के संपर्क में थे और नाबालिग लड़कियों और युवतियों से देह व्यापार कर रहे थे।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जांच में जिन लोगों का नाम सामने आया था उनके मोबाइल फोन की जांच गराई गई। इसी कड़ी में पता चला कि होटल क्राउन पैलेस के मालिक गीला करबे में रहने वाले संजीत जायसवाल उसके मैनेजर अनुराग त्रिपाठी निवासी रुस्तमपुर ढाला, हाल मुकाम खजनी भी इस रैकेट में शामिल है। मोहद्दीपुर व गीडा के दो होटल संचालक समेत छह अन्य के भी शामिल होने का प्रम्माण मिला है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी

पुलिस अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, जिससे इनके अवैध धंधे को पूरी तरह खत्म किया जा सके। इसके अलावा, संदिग्ध होटलों की सख्त निगरानी की जा रही है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें। गिरफ्तार किए गए होटल संचालक व मैनेजर को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 20 दिन पहले पुलिस ने गीडा के सेक्टर 13 स्थित होटल बाम्बे पैलेस के मालिक अजय सिंह को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक तीन लड़कियों सहित 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें तीन होटल मालिक और एक हुक्का बार संचालक शामिल हैं।

फ्लाई-इन होटल से खुला था देह व्यापार का रैकेट, होटल और हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार का मामला तब सामने आया ,जब 2 जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने एक 13 वर्षीय अपहृत किशोरी को बरामद किया। इसके बाद नौ जनवरी की रात पुलिस ने शाहपुर के गीता वाटिका स्थित होटल फ्लाई इन और उसके हुक्का बार पर छापा मारा। यहां से होटल मालिक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा और 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि यह गिरोह कई होटलों में देह व्यापार चला रहा था, जिसमें गोरखपुर के मोहद्दीपुर, गीडा और एम्स क्षेत्र के चार अन्य होटल भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...