आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

धरती का भगवान कहा जाने वाला डॉक्टर बना शैतान

0

धरती का भगवान कहा जाने वाला डॉक्टर बना शैतान,

मरीज के परिजन को पीटा,

पत्रकार द्वारा पूछने पर फोन पर दी गाली व जान माल की धमकी

डेंटल की डिग्री लेकर संचालित करता है अस्पताल

पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया एसी/एसटी का केस

रिपोर्ट – रबि चंद निषाद

गोरखपुर –

सहजनवा तहसील अतर्गत लुचूई में स्थित आदित्य नर्सिंग होम में तैनात दबंग डॉक्टर द्वारा आए दिन मरीजों का शोषण किया जाता है। मरीज द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज के साथ मारपीट किया जाता है।जब कि एक मामले में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार अशोक चौधरी ने फोन कर विवाद का कारण पूछा तो दबंग डॉक्टर विवेक गुप्ता गाली गलौज करने लगा तथा पत्रकार को जाति सूचक गालिया देने लगा। इसके बाद पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने दबंग डॉक्टर के खिलाफ एसी/एसटी तथा जान मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया हैं। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के नरौली निवासी विंध्याचल पुत्र जगलाल के बेटी को रक्तस्राव हो रहा था। पीड़ित आदित्य नर्सिंग होम लूचुई में 25 मार्च को भर्ती हुआ। शाम को उसी दिन दवा लेकर घर आ गया था। हालत ठीक न होने पर वह फिर इसी अस्पताल में अपनी बेटी को ले गया। जहां अस्पताल का संचालन कर रहे दबंग डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। दो दिन तक इलाज करने पर किसी तरह का फायदा मरीज को नहीं हुआ तो मरीज के पिता ने उसे डिस्चार्ज करने को कहा तो दबंग डॉक्टर बेफजूल खर्चा मांगने लगा तो मरीज के परिजन ने कुछ कम करने को कहा। इसी बात पर दबंग डॉक्टर विवेक गुप्ता ने सीसीटीवी कैमरा बंद करा कर मरीज और उसके परिजन को पीटने लगा। इस बात की जानकारी जब हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अशोक कुमार चौधरी को हुई तो उन्होंने डाक्टर को फोन लगा कर मामले की जानकारी लेना चाहा। तो दबंग डॉक्टर विवेक गुप्ता उन्हें जातिसूचक गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने एसी/एसटी,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
इस संदर्भ में थानेदार विशाल उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार की तहरीर पर आरोपी डाक्टर विवेक गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story