शासन द्वारा स्टाम्प वादों की *’एकमुश्त समाधान योजना’ 31 मार्च तक प्रभावी*

0

शासन द्वारा स्टाम्प वादों की *’एकमुश्त समाधान योजना’ 31 मार्च तक प्रभावी*

‘समाधान योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने एवं लम्बित स्टाम्पवादों का अधिकाधिक कराये निस्तारण- जिलाधिकारी !

संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए बताया है कि शासन द्वारा स्टाम्प वादों की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ का दिनांक 31.03.2025 तक प्रभावी रहने के विषय में नागरिकों में व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने तथा लम्बित स्टाम्पवादों का अधिकाधिक निस्तारण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के बावजूद स्टाम्प वादों की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ के प्रभावी होने के 01 माह बाद शासन स्तर पर की गयी समीक्षा से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि स्टाम्पवादों के निस्तारण एवं निर्णीत वादों में वसूल की गयी धनराशि की प्रगति अत्यन्त धीमी है।
जिलाधिकारी ने उपरोक्त के संबंध में जनपद के ऐसे प्रकरणों के समाधान/निस्तारण एवं स्टाम्प समाधान योजना का अधिकाधिक लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराने के क्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि उक्त योजना का प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।
उक्त के अतिरिक्त समस्त वादकारियों को पोर्टल पर पंजीकृत उनके मोबाईल दूरभाष नम्बर पर उक्त योजना के अन्तर्गत स्टाम्प कमी की धनराशि तथा ब्याज एवं मात्र रूपए 100 के टोकन अर्थदण्ड की धनराशि को कोषागार में जमा कर इसका लाभ उठाये जाने हेतु अवगत कराया जाय।
जिलाधिकारी ने उपरोक्तानुसार ‘एक मुश्त समाधान योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिकाधिक स्टाम्पवादों का निस्तारण एवं निर्णीत वादों में वसूल की गयी धनराशि को कोषागार में जमा कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...