उ0प्र0 स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन

0

*उ0प्र0 स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन।* 

👉 *मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 जिला पचांयत अध्यक्ष बलराम यादव, एडीएम व सीडीओ द्वारा मा0 सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर उ0प्र0 दिवस समारोह का किया शुभारम्भ।*

 

👉 *उ0प्र0 दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।*

 

👉 *मा0 मंत्री जी, मा0 विधायक, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष जी द्वारा 05 उद्यमियों, छात्र/छात्राओं, आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र एवं मेमेन्टों देकर किया गया सम्मानित।*

 

 संत कबीर नगर 24 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सजीव प्रसार को देखा एवं सुना गया। मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 जिला पचांयत अध्यक्ष बलराम यादव, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 हॉल में ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 जिला पचांयत अध्यक्ष बलराम यादव, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 जिला पचांयत अध्यक्ष बलराम यादव, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों व स्वंय सहायता समूह द्वारा उनके उत्पादों/योजनाओं से सम्बंधित लगाये गये प्रदर्शनी/स्टॉल का अवलोकन करते हुए आवश्यक मार्ग दर्शन दिया। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के शुभारम्भ अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी एव मा0 विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा लगाये गये स्टाल का अवलोकन करते हुए महिलाओं एवं बच्चों का अन्नप्रासन व गोद भराई की गयी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की भव्यता पर मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी नेे सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उत्तर प्रदेश अपने आप में बृहद सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है तभी हमारा प्रदेश विकास की नई उचाईयों को छूयेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपद एवं प्रदेश के चौमुखी विकास में अपना बेहतर योगदान देने की अपील भी किया। मा0 मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस आज इसलिए मनाया जा रहा है क्योकि आज प्रदेश बदलता हुआ नजर आ रहा है 25 करोड़ आबादी वाला राज्य होने के साथ-साथ प्रकृति भी अनुकूल है इसलिए यहा सभी ऋषिमुनि भगवान, कवि जन्म लियें। देश के स्वतत्रता संग्राम में उ0प्र0 के बीर नारियों सहित देश भक्तों की अहम भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यहां पर व्यापारी अपने व्यापार के साथ-साथ अपने को सुरक्षित भी महशूश कर रहे है। 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में दंगा नियत्रंण हो रही विचारधार बदल रही है। समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज गौरव का क्षण है कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के उद्यमियों को गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बच्चों को सुन्दर प्रस्तुतिकरण पर उनकों धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया।

मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी जनमानस को शुभकामना देते हुए हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज गौरव का विषय है उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुझे यह कहने पर हर्ष हो रहा है कि हमारा प्रदेश भगवान राम, भगवान कृष्ण, ऋषिमुनि का प्रदेश है। महान कबीर दास, सूरदास, तुलसीदास आदि ने जन्म लिया है इसी कारण यह प्रदेश धन्य है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को यह प्रदेश उत्तर प्रदेश के नाम से बना है इस लिए 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है। मई 2017 से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में जनपद के विभिन्न विकास विभागों जैसे- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पचायतीराज विभाग, ग्राम विकास विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण, पिछड़ा वर्ग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, नगरीय विकास विभाग, सेवायोजन, कौशल विकास विभाग, सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा उनके योजनाओं से सम्बंधित उत्पादों का स्टाल/प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग से सम्बंधित योजनाओं को विस्तार से बताया गया।

मा0 मंत्री जी एवं मा0 विधायक मेंहदावल जी द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा चित्र कला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में सुन्दर प्रस्तुति के कारण मेमेन्टों देकर सम्मानित किया गया है तथा ओ0डी0ओ0पी0 टूलकिट प्रशिक्षण प्राप्त 06 लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को 05-05 लाख रूपये का डेमो चेक एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकत्रियों द्वारा अच्छे कार्य करने वाले 06 आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, डी0एफ0ओ0 हरिकेश नारायण यादव, जिला विकास अधिकारी/डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पी0डी0 संजय नायक, उप कृषि निदेकश डा0 राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं काफी भारी संख्या में महिलाएं, छात्र/छात्रांए आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...