!! खाटू श्याम जी की आरती !!

!! खाटू श्याम जी की आरती !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
खाटू धाम विराजत
अनुपम रूप धरे !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
रतन जड़ित सिंहासन
सिर पर चंवर ढुरे !
तन केसरिया बागो
कुण्डल श्रवण पड़े !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !!
गल पुष्पों की माला
सिर पार मुकुट धरे !
खेवत धूप अग्नि पर
दीपक ज्योति जले !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
मोदक खीर चूरमा
सुवरण थाल भरे !
सेवक भोग लगावत
सेवा नित्य करे !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
झांझ कटोरा और घडियावल
शंख मृदंग घुरे !
भक्त आरती गावे
जय.जयकार करे !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
जो ध्यावे फल पावे
सब दुःख से उबरे !
सेवक जन निज मुख से
श्री श्याम.श्याम उचरे !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
श्री श्याम बिहारी जी की आरती
जो कोई नर गावे !
कहत भक्त.जन
मनवांछित फल पावे !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जी श्री श्याम हरे !
निज भक्तों के तुमने
पूरण काज करे !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !
खाटू धाम विराजत
अनुपम रूप धरे !!
ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे !