संत कबीर नगर में हैंडबॉल का महासंग्राम: मौलाना आजाद और पीवी गर्ल्स कॉलेज ने मारी बाजी, अब बस्ती में दिखाएंगे जलवा !
संत कबीर नगर ।
जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार के कड़े निर्देशों और मार्गदर्शन में जनपद संत कबीर नगर की रोमांचक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी की देखरेख में हुए इस महामुकाबले में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था, वहीं मुख्य अतिथि एचआरआईसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों ने गाड़े झंडे ।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने अपना दम दिखाया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद परिणाम इस प्रकार रहे:
सीनियर बालक वर्ग –
प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) – मौलाना आजाद इंटर कॉलेज।
द्वितीय स्थान – नेहरू कृषक इंटर कॉलेज।
जूनियर बालक वर्ग –
प्रथम स्थान- मौलाना आजाद इंटर कॉलेज।
द्वितीय स्थान – हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज (एचआरआईसी)।
सीनियर बालिका वर्ग-
प्रथम स्थान- पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज (आयोजक विद्यालय)।
द्वितीय स्थान – हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज (एचआरआईसी)।

जूनियर बालिका वर्ग-
प्रथम स्थान – पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज।
शानदार संचालन और निर्णायक भूमिका –
प्रतियोगिता का शानदार संचालन जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद ने अपनी ऊर्जावान शैली में किया। वहीं, खेल के नियमों का सटीक पालन कराते हुए निर्णायक की भूमिका विवेकानंद यादव और दिवाकर उपाध्याय ने बखूबी निभाई।
इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान बृजेश सिंह, खेल शिक्षिका सविता यादव, ऋचा श्रीवास्तव और सुमिता सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अब बस्ती में होगा असली इम्तिहान !
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपनी जीत का परचम लहराने वाले ये धुरंधर खिलाड़ी अब आगामी 5 अगस्त 2026 को बस्ती में आयोजित होने वाली मंडली हैंडबॉल प्रतियोगिता में संत कबीर नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी जीत का सिलसिला आगे बढ़ाएंगे।
समापन समारोह के अंत में प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

