संत कबीर नगर- मगहर। ग्राम सेमरा में लगभग आठ महीने पूर्व बनी सीसी सड़क की उखड़ने लगी गिट्टी ।

0

ग्राम सेमरा में लगभग आठ महीने पूर्व बनी सीसी सड़क की उखाड़ने लगी गिट्टी ।

– मानक एवं गुणवत्ता विहीन सड़क का ठेकेदार ने किया निर्माण ।

– ग्राम प्रधान ने सड़क निर्माण की जिला प्रशासन से कर चुके हैं शिकायत ।

मगहर – संत कबीर नगर।

ग्राम पंचायत सेमरा में लगभग आठ महीने पूर्व निर्मित एमएलसी के बजट से सीसी सड़क का निर्माण किया गया।सड़क से जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सड़क की गिट्टियां बाहर निकलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है।

सेमरा गांव के निवासी राहुल चौरसिया,पवन कुमार चौरसिया, अवधेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि विधान परिषद सदस्य के कोटे से सीसी सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक एवं गुणवत्ता को दरकिनार करते सड़क कहीं पर दो इंच तो कहीं चार इंच के अलावा सड़क के दोनों किनारे पर बहुत ही पतली ढलाई किया गया है। जिसका उसी समय ही कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे।इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। अब सड़क की परत उखड़ने लगी है और गिट्टियां बाहर निकल रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के लगभग आठ महीने बाद सड़क की हालत खराब होने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर केवल खानापूर्ति की गई है।ग्राम प्रधान रूदल चौरसिया ने बताया कि एमएलसी के बजट से सी सी सड़क का ठेकेदार ने निर्माण कराया है।जिसमें मानक एवं गुणवत्ता विहीन की अनियमितता को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क का पुनर्निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...