आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

अस्पताल से खाना देकर लौट रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप।

0

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-

जनपद अंतर्गत संत कबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र के कदमा गांव में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है।

पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने का गंभीर आरोप लगाया है।

आपको बताते चलें कि प्रार्थी विजय कुमार पुत्र प्रभुनाथ, निवासी ग्राम कदमा, थाना बखिरा) ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 अगस्त 2026 को वह खलीलाबाद स्टार हॉस्पिटल से अपने परिवार को खाना देकर घर लौट रहा था।

उसकी बहन का अस्पताल में डिलीवरी का केस चल रहा था, जिसके चलते परिवार के लोग वहीं रुके हुए थे।

शाम करीब 4 बजे जब विजय कुमार अपने गांव कदमा में आंगनबाड़ी के पास रुका, तभी गांव के ही कुछ लोगों— मुचकुंद यादव पुत्र मोतीलाल और अभिषेक यादव पुत्र हीरालाल ने उसकी गाड़ी की चाबी जबरन निकालने की कोशिश की।

पीड़ित द्वारा जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसका कॉलर पकड़ लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए थप्पड़-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। इस हमले में विजय कुमार के कान में गंभीर चोट आई जिससे उसे कम सुनाई देने लगा है, और उसके बाएं हाथ की कानी उंगली भी टूट गई है। साथ ही आरोपियों ने उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

थाने पर सुनवाई न होने का आरोप –

पीड़ित का कहना है कि जब घटना की शिकायत बखिरा थाने पर की गई, तो पुलिस ने आरोपियों के प्रभाव में आकर न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही डॉक्टरी मुआयना कराया। इससे आहत होकर पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि वह संज्ञान लें और बखिरा थाने को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दें।

मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संबंधित अधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story