जाम से कराह रही बरदहिया बाजार !!
जाम से कराह रही बरदहिया बाजार !!
संतकबीर नगर। खलीलाबाद में लगने वाली साप्ताहिक बरदहिया बाजार में जाम की समस्या से लोगो को निजात नही मिल पा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा इंतजाम न काफी हो रहा है। हालात यह है कि शनिवार/ रविवार को बरदहिया बाजार में भीड के कारण जाम लग जाता है और हाईवे व मुख्य मार्ग संतकबीर पार्क व गायत्री मंदिर तक जाम से लोगो को जुझना पड़ता है। जिससे निकलने में लोगो को घंटो लग जाता है। ठण्डक आते ही जाम की समस्या अधिक बढ़ जाती है।
