जेएमजीआई के प्रबंधक ई. नील कमल मिश्रा ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ!! 

0

जेएमजीआई के प्रबंधक ई. नील कमल मिश्रा ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ!! 

मगहर प्रीमियर लीग दुग्गी दुग्गी नाईट क्रिकेट!! 

 संत कबीन नगर- मगहर।मगहर प्रीमियर लीग नाइट दुग्गी- दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जेएमजीआई के प्रबंधक ई. नीलकमल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय व बैटिंग कर किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में शामिल खलीलाबाद की दो टीमो ने अपने अपने मैच जीते। जिन्होंने मगहर व इस्लामनगर को हराया। मगहर की निशा क्लब, अलकबीर और आमिर स्पोर्टिंग ने क्रमशः उमा इलेक्ट्रानिक, लखनऊ जाइंट व सलीम क्लब को हराया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ई. नील कमल मिश्रा ने खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य है। युवा अगर ठान ले तो सब कुछ मुमकिन है। देश में प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है। इसके लिए जो भी सहयोग होगा उसमें वह बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है और कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होता है। युवा अगर मंजिल को तय कर उस दिशा में प्रयास करे तो उनकी मेहनत कभी जाया नही जायेगी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के पहुंचने पर कमेटी के लोगो ने उनको फूल माला पहना कर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान डा. विश्व बंधु मिश्रा, राजकमल मिश्रा, कृतेश पासवान, मास्टर गुलाम करीम, खलील खान, पूर्व सभासद टीएन वर्मा, हाजी मो. इलियास अंसारी, नियाज अहमद, मौलाना शादाब आजम, शफीकुद्दीन, अहमद अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...