58 मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक ही छत के नीचे किया हजारों मरीजों का उपचार !
श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के मेगा शिविर में 11 प्रदेशों के चिकित्सकों ने दी सेवाएं !
32 स्टॉलों पर हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं का वितरण !
यात्रा का उद्देश्य सुदूर और वनवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना !
ऐसे कार्यों से सेवा,समर्पण और सहयोग की भावना होती है मजबूत: दिनेश सिंह !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 नवम्बर।
सीमावर्ती और सुदूर वनवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत श्री मरी माता मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें केजीएमयू, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान समेत देश के 58 मेडिकल कॉलेजों के वरिष्ठ चिकित्सकों और चिकित्सा विद्यार्थियों ने सहभागिता कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 11 प्रदेशों से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को परामर्श देने के साथ निरूशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।
शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कहा कि गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का उद्देश्य उन सुदूर वनवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। इस यात्रा के माध्यम से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के वरिष्ठ चिकित्सक गांवों और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर मरीजों का उपचार करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पुनीत अभियान में 11 प्रदेशों के मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक और चिकित्सा विद्यार्थी सेवा भाव से सहभागिता कर रहे हैं।

मुख्य वक्ता स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य सेवा यात्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलता है और समाज में सेवा, समर्पण तथा सहयोग की भावना मजबूत होती है।
शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कुल 32 स्टॉल बनाए गए थे। इनमें जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग और आयुष समेत विभिन्न चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। जरूरत के अनुसार उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। एक ही परिसर में विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों की मौजूदगी से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहिया संस्थान के महानिदेशक प्रो. सीएम सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, मेडिकल कॉलेज बहराइच के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री, श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, सरदार पटेल ग्रुप लखनऊ के श्लोक सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेंद्र दुबे, लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह, बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास, एनएमओ के कोषाध्यक्ष डॉ. रोहित अग्रवाल और दयाल ग्रुप लखनऊ के पार्थ सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पार्थिवी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजकिशोर जी, सह विभाग संघचालक कृष्णानंद शुक्ला, विभाग कार्यवाह अंबिका प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह, सह संयोजक रमेश पाठक, विभाग कार्यवाहिका सुनीता सिंह, जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभाकर मिश्रा, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन बहराइच के संरक्षक डॉ. जीएन मिश्रा, डॉ. महेश अग्रवाल, डॉ. राजेश चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष डॉ. सारिका साहू, सचिव डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर दत्त, डॉ. रामकुमार, डॉ. अमिताभ वशिष्ठ, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. उपेंद्र वर्मा, डॉ. मोहम्मद यूनुस, डॉ. अनुरोध पटेल, डॉ. दिव्येश बरनवाल, विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, जिला प्रचार प्रमुख विपिन उत्तम और धनंजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
