प्रभारी मंत्री ने उद्यान कार्यालय, राजकीय पौधशाला तथा मृदा परीक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण।
फसल चक्र अपनाने तथा मचान विधि से खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने का दिया निर्देश।
राजकीय पौधशाला में रोपित किया गुलाब खास प्रजाति के आम का पौध।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 नवम्बर।
मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच एवं राजकीय पौधशाला (मुख्यालय) का निरीक्षण किया गया। राजकीय पौधशाला (मु.) पर विकसित किये गये प्रदर्श स्थल पर लगाये गये शाकभाजी की पद्धति की सराहना की। जनपद में बड़े पैमाने पर की जा रही लतावर्गीय सब्जियों की खेती के सन्दर्भ में जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी को निर्देशित किया गया कि उत्पादन में वृद्धि तथा गुणवत्ता के लिए मचान विधि से खेती करने के लिए जनपद केे किसानों को प्रोत्साहित करते हुए विभागीय अनुदान उपलब्ध कराया जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मचान विधि से सब्जियों की खेती से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ, कीट-व्याधि की रोकथाम तथा गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। प्रभारी मंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच परिसर एवं राजकीय पौधशाला की साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा कृषि भवन परिसर में स्थापित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए उप कृषि निर्देशक विनय कुमार वर्मा से मृदा परीक्षण के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए कृषकों को मृदा की जांच हेतु प्रोत्साहित एवं जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के कृषकों को फसल चक्र अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाय तथा फसल चक्र अपनाने से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया जाय। प्रभारी मंत्री ने कहा कि फसल चक्र प्रक्रिया अपनाने से किसान कृषि रक्षा रसायन में बड़ी मात्रा में कटौती कर सकते है, क्योंकि इस प्रक्रिया से एक फसल का अवशेष दूसरे फसल के लिए पोषक तत्व का काम करेगा। इस अवसर पर उद्यान विभाग के योजना प्रभारी पंकज वर्मा तथा उद्यान एवं कृषि विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
