आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी बनने पर विश्व विजय सिंह का सहजनवां में भव्य स्वागत

0

फूल-मालाओं से लादकर कांग्रेसियों ने किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह !

सहजनवां- गोरखपुर। 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी बनाए जाने के बाद विश्व विजय सिंह के सहजनवा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना चौराहे पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सहजनवा थाना चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विश्व विजय सिंह के पहुंचते ही कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्व विजय सिंह को राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान का सह प्रभारी बनाए जाने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति, संजय कुमार सिंह, घटोत्कच शुक्ला, राकेश यादव, निर्मला पासवान, नरसिंह नारायण त्रिपाठी, सुनील पांडेय, बलराम यादव, चक्र सुदर्शन शुक्ला, छेदी चौबे, एसपी सिंह, मोनिका पांडेय, डॉ. द्वारिका नाथ गुप्ता, ऋषि चंद्र गुप्ता, विपिन कुमार, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story