आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में थाना मोतीपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस !

0

जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गए निर्देश !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 14 नवम्बर।

जनपद बहराइच के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना मोतीपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना अपेक्षित है, उनमें आवश्यक आख्या एवं अभिलेख संलग्न कर प्रकरणों को तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रकरणों की जांच करने तथा आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को समय से न्यायोचित राहत प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मोतीपुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई की गई तथा संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story