लखनऊ: प्रशांत सिंह अटल के उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं में जश्न, दी बधाइयां ।
लखनऊ।
प्रशांत सिंह अटल के उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर विभिन्न न्यायालयों के अधिवक्ताओं और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रशांत सिंह अटल का उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का सदस्य बनना पूरे अधिवक्ता समाज के लिए गौरव की बात है। उनके लंबे कानूनी अनुभव, जुझारू व्यक्तित्व और वकीलों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता का लाभ पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को मिलेगा।
अधिवक्ताओं के सम्मान, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बल मिलेगा। अधिवक्तागण बलराम राय, नरेंद्र पाण्डेय,मधुसूदन धर दूबे,दिवाकर सिंह,सुशांत मिश्र,रवीश श्रीवास्तव,राजेश मिश्र,हरिकेश तिवारी,अभिमन्यु पाल,सुशांत मिश्र आदि लोगों ने बधाई दी। सभी ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि प्रशांत सिंह अटल के कार्यकाल में बार काउंसिल की साख और मजबूत होगी तथा वकीलों के कल्याण के लिए नए व प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
