कठिनाइयां नदी के पास मिला तीन दिन से लापता 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप
संतकबीरनगर:
महुली थाना क्षेत्र के गुमा नारी उर्फ बहराइच गांव से तीन दिन से लापता चल रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव रविवार, 1 नवंबर को कठिनाइयां नदी के पास बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और हड़कंप मच गया।
30 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी –
मिली जानकारी के अनुसार, गुमा नारी उर्फ बहराइच निवासी रामचेत यादव (60) पुत्र रामचंद्र 29 अक्टूबर 2026 को अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तब उनके पुत्र अखिलेश यादव ने 30 अक्टूबर को महुली थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई –
रविवार को कठिनाइयां नदी के पास बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच और विधिक प्रक्रिया जारी है।
