मगहर में मेगा विधिक सहायता व सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 434 लोग हुए लाभान्वित. !
“न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे, समाज के अंतिम व्यक्ति के द्वार तक पहुँचे” — जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह !
संतकबीरनगर –
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशन में आज संतकबीर एकेडमी, मगहर में एक भव्य मेगा/वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 38 विभिन्न विभागों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 434 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया।
“न्याय और सहायता हर द्वार तक हमारा संकल्प”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, माननीय जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “न्याय केवल अदालतों की चारदीवारी तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के द्वार तक पहुँचे, यही इस पावन शिविर का मुख्य उद्देश्य है। विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य मात्र कानूनी परामर्श देना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को वास्तविक सहायता पहुँचाना है।” कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने कर-कमलों से लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, आर्थिक सहायता के चेक और उपयोगी किट वितरित किए।
विभिन्न अधिकारियों के विचार और सहभागिता:
नोडल अधिकारी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (SC/ST Act) चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि न्याय की पहुंच को सुलभ बनाना ही शासन और न्यायपालिका का मुख्य ध्येय है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के सहयोग की सराहना की –

अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) कृष्ण कुमार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों की उपस्थिति विभिन्न विभागों की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अजय कुमार श्रीवास्तव ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डायल 15100, लोक अदालत, प्री-लिटिगेशन, मध्यस्थता और न्याय मार्ग ऐप जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि विधिक सहायता और नागरिक सुरक्षा के समन्वय के प्रति न्यायालय व प्रशासन पूरी तरह गंभीर हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व न्यायिक अधिकारी सुश्री अनन्या साह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “न्याय सबके लिए, सहायता हर द्वार तक—यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारा दृढ़ संकल्प है।”

प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर न्यायपालिका, प्रशासन और विभिन्न विभागों के कई प्रतिष्ठित अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अली !
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी !
अपर जिला जज प्रथम गजेंद्र सिंह !
अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक द्वितीय) दिव्यानंद !
अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक प्रथम) सुनील कुमार सिंह !
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) चेतना त्यागी !
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संजय राज पांडेय !
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अशोक कसौधन !
जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी रुक्मणी वर्मा !
सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारीगण व आम नागरिक उपस्थित रहे।
