308 पहियों वाला बाहुबली ट्रक मगहर में रुका, देखने उमड़ा हुजूम !
संतकबीरनगर – मगहर ।
उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर शुगर मिल के लिए विशालकाय भारी-भरकम औद्योगिक बॉयलर चला है।जो रविवार को नेशनल हाईवे के गोरखपुर लखनऊ लेन पर मगहर कस्बे के निकट रूका है।जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।कर हर कोई दंग रह गया है।
बताया जा रहा है कि विशालकाय ट्रक में 308 पहिया लगा हुआ है।जिस पर सौ फीट लम्बा और लगभग तीस से चालीस फीट ब्यास वाली बायलर मशीन की है।जिसके कारण रास्ते में पड़ने वाले बड़े होर्डिंग बोर्ड,पैदल ब्रिज उठाने के लिए दो बड़े बड़े क्रेन साथ चल रहे हैं एवं रास्ते में अवरोध करने वाले पेड़-पौधों की टहनियां जैसी रुकावटों को पहले क्रेन व मशीनों से सुरक्षित हटाया जा रहा है। ताकि ट्रक की अधिकतम रफ्तार महज 5 से 10 किमी/घंटा रफ्तार से आगे बढ़ सके।जिसमें आगे लगा भारी-भरकम पुलर (J.M. BAXI HEAVY) खींच रहा है।भारी भरकम बॉयलर बेल्जियम से चलकर जलमार्ग के रास्ते उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा।जहां से ट्रक पर लोड कर खीरीलखीमपुर स्थित बलरामपुर शुगर मिल तक मंजिल पहुंचने में अभी काफी समय लगेगा। बताया जा रहा है इस बॉयलर के लगने से तैयार की जाने वाली प्लास्टिक पुरानी होने पर सड़ कर नष्ट हो जाएगी।
