आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

मा0 विधायक धनघटा, डीएम व एसपी द्वारा मा0 उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण

0
  • तैयारियों का जायजा लेते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर ।

मा0 उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार श्री बृजेश पाठक जी के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा धनघटा क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल शिवबखरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 विधायक धनघटा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट, मंच व्यवस्था, हेलीपैड, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, रूट डायवर्जन और वीआईपी व जनसामान्य के लिए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 उपमुख्यमंत्री जी के आगमन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story